पंजाब: सीएम भगवंत मान ने परिवार संग मनाई लोहड़ी, बोले- लोगों के लिए खुशहाली-तरक्की लेकर आए त्योहार
सी.एम. मान ने सभी पंजाबियों को लोहड़ी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह अरदास करते हैं कि लोहड़ी का त्यौहार लोगों के लिए खुशहाली और तरक्की लेकर आए।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज अपने परिवार के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। बता दें कि आज लोहड़ी संबंधी एक समागम आयोजित किया गया था, जिसमें सी.एम. मान ने अपनी पत्नी संग लोहड़ी मनाई। इस मौके पर सी.एम. मान ने सभी पंजाबियों को लोहड़ी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि वह अरदास करते हैं कि लोहड़ी का त्यौहार लोगों के लिए खुशहाली और तरक्की लेकर आए।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के CM Khattar ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर सक्रांति की दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications