पंजाब: दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे भगवंत मान, पंजाबियों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब को किसी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने पी.आर.टी.सी. की वॉल्वो बसों की भी फीडबैक ली।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अचानक दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाबियों से मुलाकात की और उन्हें पेश आ रही मुश्किलों बारे जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बड़ी बात करते कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही पंजाब हैल्प डेस्क बनाया जाएगा, जोकि पंजाबियों की हर मुश्किल को दूर करेगा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब को किसी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने पी.आर.टी.सी. की वॉल्वो बसों की भी फीडबैक ली। बता दें किं पंजाब सरकार द्वारा पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉल्वो बस शुरू की गई थी। इनका किराया निजी बसों से अधिक कम होने के कारण लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: युवाओं को नौकरी देने में भगवंत मान सरकार का प्रयास जारी, इन विभाग में खाली पदों को किया दोगुना












Click it and Unblock the Notifications