पानीपत के गांव बाबरपुर को श्री गुरु नानक पुर किया; CM बोले- इतिहास की गलतियां ठीक कर रहे
चंडीगढ़,25 सितंबरः उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा में भी शहरों-कस्बों की नाम बदली शुरू हो गई है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने पानीपत के गांव बाबरपुर का नाम बदल दिया है। इसका नाम अब श्री गुरु नानक पुर होगा। हरियाणा के CM
चंडीगढ़,25 सितंबरः उत्तर प्रदेश के बाद अब हरियाणा में भी शहरों-कस्बों की नाम बदली शुरू हो गई है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने पानीपत के गांव बाबरपुर का नाम बदल दिया है। इसका नाम अब श्री गुरु नानक पुर होगा। हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को पानीपत दौरे के दौरान इसका ऐलान किया। CM खट्टर ने कहा कि इतिहास में जो गलतियां हुई हैं, उसे ठीक करना हमारा काम है। इसलिए यह फैसला लिया गया।

CM मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने गांव का नाम बदलकर श्री गुरु नानक पुर रखने की सिफारिश की थी, जिसे मान्यता दे दी गई है। नाम बदलने का काम अच्छा है। इतिहास में जो भी गलतियां हुई हैं, उन्हें ठीक करना हर सरकार का काम होता है। लोगों की भावना के अनुसार काम किया जाता है, इसलिए यह प्रस्ताव पारित किया गया है।
सरकार HSGPC के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी
CM ने आज पानीपत जिले में सिख समाज के लोगों के साथ पहली पातशाही और इसराना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका। CM खट्टर ने कहा कि हरियाणा के 52 ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए हरियाणा के एक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने मान्यता दे दी है। यह ऐतिहासिक फैसला है। अब हरियाणा के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों में कमेटियां गठित होंगी। हर कमेटी एक्ट के अनुसार काम करेगी। विधिवत रूप से चुनाव भी होंगे। इसके बाद गुरुद्वारा के लिए किए जाने वाले हर काम की योजना पर विधिवत रूप से काम होगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पूछा गया कि योगी की तर्ज पर हरियाणा में भी अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तर्ज किसी का नहीं होता। हर राज्य सरकार का काम करने का अपना तरीका होता है। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर लगातार प्रहार करने का काम प्रशासन कर रहा है। यह आगे भी जारी रहेगा।
फसलों के नुकसान की गिरदावरी करके देंगे मुआवजा
CM ने कहा कि हरियाणा में लगातार हो रही बारिश से किसानों का जो नुकसान हुआ है, उसकी स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। 1 अक्टूबर से धान की खरीद की जाएगी। करनाल में हड़ताल पर बैठे आढ़तियों से हमारी लगातार बातचीत चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications