‘असम से TN तक 1,446’ – AAP ने अपने बड़े समर्थन की बात कही
आम आदमी पार्टी का पहला राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन (राष्ट्रीय सम्मेलन) ताकत का प्रदर्शन प्रतीत हो रहा है, जिसमें पार्टी शासित पंजाब और दिल्ली सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1,500 प्रतिनिधियों के शामि
नई दिल्ली,7 अक्टूबरः आम आदमी पार्टी का पहला राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन (राष्ट्रीय सम्मेलन) ताकत का प्रदर्शन प्रतीत हो रहा है, जिसमें पार्टी शासित पंजाब और दिल्ली सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1,500 प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह सम्मेलन 18 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुआ था। पार्टी की ओर से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम में उसके 14,46 'जनप्रतिनिधियों' ने भाग लिया।
आप की तरफ से सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की तैयार की गई लिस्ट को दिप्रिंट ने देखा है, इसमें दिल्ली (62), पंजाब (92) और गोवा (2) के पार्टी के 10 राज्यसभा सांसद और 156 विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, नगर पालिका सदस्य, प्रखंड समिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला विकास समिति सदस्य शामिल हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली, पंजाब और गोवा के अलावा, पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने असम, ओडिशा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे दक्षिणी राज्यों से शिरकत की थी।












Click it and Unblock the Notifications