अनिल विज का जनता दरबार, हफ्ते में 2 दिन सुनेंगे प्रदेशवासियों की लोगों की समस्याएं
अंबाला । हरियाणा सरकार जनता से जुड़ने के लिए जनता दरबार की शुरुआत कर रही है। हरियाणा सरकार के गृहमंत्री हफ्ते में दो दिन जनता दरबार लगाएंगे, जहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अब सप्ताह में 2 दिन लोगों की समस्याएं सुनेंगे। गृह मंत्री ने हर बुधवार PWD रेस्ट हाउस में अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उनका प्रत्येक शनिवार लगने वाला जनता दरबार पहले की तरह जारी रहेगा। गृह मंत्री अनिल विज ने यह निर्णय रविवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में लिया है।

अनिल विज ने कहा कि पहले हमारे यहां पर शिक्षा का सिस्टम गुरुकुल था। गुरु ज्ञान के साथ-साथ संस्कृति भी सिखाता था। हम कई वर्षों तक गुलाम रहें और हमारे शासक नहीं चाहते थे कि हम अपने पांव पर खड़े हो सकें। उन्होंने बड़ी ही चतुराई से शिक्षा को ज्ञान से अलग कर दिया। उन्होंने शिक्षा तो दी, लेकिन ज्ञान को अलग कर दिया। आज जो संबंध टीचर और विद्यार्थी में होने चाहिए उसमें गैप आ गया है, उस गैप को भरने की आवश्यकता हैं।
स्टूडेंट्स को संपूर्ण ज्ञान देने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बड़े से बड़ा डॉक्टर हो, इंजीनियर हो, राजनेता हो, इसका निर्माण टीचर ही करता हैं। समाज से देश बनता हैं। समाज कैसा हो, किन कुरीतियों से जूझना है, लड़ना हैं, उस बारे भी टीचर ही सिखाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications