बिहार के सियासी घमासान पर अनिल विज का कमेंट, कहा-'नीतीश कुमार प्रवासी पक्षी हैं'...

नई दिल्ली। बिहार में मचे सियासी घमासान के बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़कर अब जेडीयू ने अब महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने राजद के साथ हाथ मिला लिया है। बिहार में नीतीश के पाला बदलने पर बीजेपी के अलावा अन्य दलों और नेताओं ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

 Anil Vij likens Nitish Kumar to migratory bird, says its his nature to jump from one branch to another

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने भी इसपर करारा हमला करते हुए उन्हें प्रवासी पक्षी कहा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार एक प्रवासी पक्षी हैं, जो एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकने की आदत छोड़ नहीं पाते हैं।अनिल विज ने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश कुमार एक प्रवासी पक्षी हैं। एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकना इनकी फितरत है। गलती से कुछ पक्षी एक डाल पर इकठ्ठे हो गए हैं, कौन कब कहां उड़ जाए पता नहीं है बस थोड़े दिन को बात है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कोई भी सहयोगी दल भगवा खेमे में अपनी पहचान की रक्षा नहीं कर सकता है क्योंकि बीजेपी क्षेत्रीय पार्टियों के अस्तित्व में विश्वास नहीं रखती है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+