Andhra Shakti Peetha Circuit : पर्यटन विभाग बना रहा योजना, विशेष ट्रेनें भी चलेंगी, जानिए फायदे

आंध्र प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के लिहाज से अपार संभावनाएं हैं। इसी के मद्देनजर जगन सरकार का पर्यटन विभाग Andhra Shakti Peetha Circuit पर काम कर रहा है।

Andhra Shakti Peetha Circuit

Andhra Shakti Peetha Circuit के तहत कई धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा। वाल्टेयर डिवीजन रेलवे जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए और संक्रांति के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। वाल्टेयर रेलवे के मुताबिक, अन्य स्पेशल ट्रेनों के साथ चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

ट्रेन नंबर 07611 काचीगुडा-श्रीकाकुलम रोड वन-वे स्पेशल ट्रेन

10 जनवरी को शाम 6.55 बजे काचीगुडा से रवाना होगी। सुबह 5.45 बजे दुव्वाडा पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 5.47 बजे प्रस्थान करने के बाद ये ट्रेन सुबह 9.00 बजे श्रीकाकुलम रोड पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 07611 तेलंगाना के काचीगुडा और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम रोड के बीच मलकाजगिरी, नलगोंडा, मिर्यालगुडा, सत्तनपल्ली, गुंटूर, विजयवाड़ा, एलुरु, ताडेपल्लीगुडेम, राजमुंदरी, सामलकोट, अन्नावरम, अनाकापल्ली, दुव्वाडा, पेंडुर्थी, कोट्टावलसा, विजयनगरम, चिपुरुपल्ली और पोंडुरु स्टेशनों पर ठहरेगी।

वापसी की यात्रा

ट्रेन नंबर 07612 श्रीकाकुलम रोड-विकाराबाद वन-वे स्पेशल ट्रेन के नाम से संचालित होगी। 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे श्रीकाकुलम रोड से रवाना होने के बाद यह ट्रेन शाम 5.10 बजे दुव्वाडा पहुंचेगी। शाम 5.12 बजे प्रस्थान करने के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 7.50 बजे विकाराबाद पहुंचेगी।

इन दो ट्रेनों के अलावा ट्रेन नंबर 07613 विकाराबाद-श्रीकाकुलम रोड वन-वे स्पेशल ट्रेन 12 जनवरी को शाम 4 बजे विकाराबाद से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5.45 बजे दुव्वाडा पहुंचने के बाद गाड़ी रवाना होगी और सुबह 9.00 बजे श्रीकाकुलम रोड पहुंचेगी।

विकाराबाद-श्रीकाकुलम रोड के बीच इस ट्रेन का ठहराव लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, जनगांव, काजीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, गुडिवाड़ा, कैकलुर, अकिविदु, भीमावरम टाउन, तनुकु, निदादावोलु, राजमुंदरी, समालकोट, अन्नावरम, अनकापल्ले, दुव्वाडा, पेंडुर्थी, कोट्टावलसा, विजयनगरम, चिपुरुपल्ली और पोंडुरु में भी होगा।

Recommended Video

    Andhra Pradesh Capital Bill को Jaganmohan Government ने लिया वापस | वनइंडिया हिंदी

    ट्रेन नंबर 07614 श्रीकाकुलम रोड-काचीगुडा वन-वे स्पेशल 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे श्रीकाकुलम रोड से रवाना होगी। शाम 5.20 बजे दुव्वाडा पहुंचने के बाद यही गाड़ी अगले दिन सुबह 5.50 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी। इन सभी विशेष ट्रेनों में 2एसी और 3एसी कम्पोजिट कोच-2 में रिजर्वेशन कराया जा सकेगा। थर्ड एसी कोच-2, सेकेंड क्लास स्लीपर कोच-13, सामान्य या द्वितीय श्रेणी कोच-5 और द्वितीय श्रेणी सह सामान कोच-2 होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+