YSRC सांसद का बयान- एसटी उत्थान के लिए पार्टी प्रतिबद्ध, संसद में ST संशोधन विधेयक का समर्थन

Andhra Pradesh के वाईएसआरसी सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्यसभा में पेश किए गए एसटी संशोधन विधेयक का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीएम जगन के नेतृत्व में सरकार आदिवासी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मंगलवार को अनुसूचित जनजाति आदेश में प्रस्तावित संशोधनों पर बहस के दौरान उन्होंने कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसी आदिवासियों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Vijayasai Reddy

विपक्षी दल- तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रचार को खारिज करते हुए उन्होंने आदिवासियों के कल्याण के लिए आंध्र में वाईएसआरसी सरकार की पहल भी गिनाईं। उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश में सरकार ने उस क्षेत्र में एक आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की है जहां जनजातियां रह रही हैं।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मना लिया। राज्य सरकार ने जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सैकड़ों एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है।'

उन्होंने कहा, इस साल मार्च में आंध्र प्रदेश राज्य विधानसभा ने वाल्मिकी और बोया समुदायों को एसटी का दर्जा देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने आग्रह किया, "वाईएसआरसी इसके लिए केंद्र की मंजूरी चाहती है।"

सांसद ने पडेरू में एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना का भी जिक्र किया। पहले यहां प्रीमियम चिकित्सा सुविधाएं नहीं थीं। आदिवासियों को आरओएफआर पट्टे जारी किए गए।

उन्होंने कहा, "इसकी शुरुआत वाईएस राजशेखर रेड्डी ने की थी, जब वह तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। 55,000 आदिवासियों को कुल 1.3 लाख एकड़ जमीन दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+