आंध्र प्रदेश में 10वीं पास दूल्हा-दुल्हन के लिए खास स्कीम, जगन सरकार से मिलेगी मदद

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआर कल्याणमस्तु और वाईएसआर शादी तोहफा योजना का शुभारंभ किया है। andhra pradesh jagan govt ysr kalyan mastu ysr shadi tofa

विजयवाड़ा, 01 अक्टूबर : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को वाईएसआर कल्याणमस्तु और वाईएसआर शादी तोहफा का शुभारंभ किया। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए दूल्हे और दुल्हन दोनों को कक्षा 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की ये योजनाएं गरीब परिवारों में बाल विवाह को रोकने के अलावा माता-पिता को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में क्रांतिकारी कदम करार दिया।

andhra pradesh jagan govt ysr kalyan

सरकार ने कहा, बच्चे विशेष रूप से लड़कियों को हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई करने का मौका मिले, ये सुनिश्चित करने के लिए एक और कदम उठाया गया है। वाईएसआर कल्याणमस्तु और वाईएसआर शादी तोहफा योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता यह है कि आवेदकों को कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए, ताकि दूल्हा और दुल्हन दोनों शिक्षित हों। चूंकि दुल्हन के लिए न्यूनतम आयु 18 और दूल्हे के लिए 21 वर्ष है, इसलिए आवेदक कॉलेज की शिक्षा भी प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

यह दोहराते हुए कि शिक्षा ही एकमात्र मूल्यवान संपत्ति है जो किसी व्यक्ति, उसके परिवार और समाज के भाग्य को बदल सकती है, सरकार ने इन योजनाओं को गरीबी खत्म करने की दिशा में अमूल्य साधन करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार उस दिशा में प्रयास कर रही है।

सीएम जगन ने कहा कि योजनाओं से एससी, एसटी, बीसी, अल्पसंख्यकों और निर्माण श्रमिकों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार अपनी शादी के 60 दिनों के भीतर ग्राम और वार्ड सचिवालय में आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद यह राशि तिमाही आधार पर बैंक खाते में जमा की जाएगी।

आंध्र प्रदेश की जगन सरकार का दावा है कि अम्मा वोडी, संपूर्ण पोशना, गौरमुड्डा, विद्या कनुका, अंग्रेजी माध्यम, सीबीएसई पाठ्यक्रम, बायजूस, नाडु-नेडु के साथ समझौता और पाठ्यक्रम में बदलाव जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यक्तिगत स्तर पर और समाज में बदलाव लाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+