आंध्र प्रदेश: मार्च तक पूरी होगी 8928 पदों पर भर्ती, सीएम जगन मोहन रेड्डी ने दिए निर्देश
विजयवाड़ा, 18 जून: आंध्र प्रदेश सरकार अगले साल मार्च तक अलग-अलग विभागों में खाली 8,928 पदों को भरने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसमें स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा विभाग के खाली पदों पर भी भर्ती होनी है। सीएम की ओर से अफसरों को युद्ध स्तर पर इस काम को करते हुए अगले साल मार्च तक इसे निपटा देने के लिए कहा है।

सीएम ने पहले बैच का सेलेक्शन इसी साल सितंबर तक और दूसरे बैच का सेलेक्शन अगले साल के मार्च महीने में पूरा कर लेने को कहा है। जगन रेड्डी ने शुक्रवार को ताडेपल्ली स्थित अपने कैंप कार्यालय में कार्य कैलेंडर की प्रगति की समीक्षा भी की। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को पुलिस विभाग में 6500 पदों को भरने की प्रक्रिया को भी जल्दी से जल्दी पूरी करने का निर्देश दिया।
अफसरों ने सीएम को दी जानकारी
इस दौरान अलग-अलग विभागों के सीनियर अफसरों ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर सीएम जगन मोहन रेड्डी को जानकारी भी दी। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जगन रेड्डी को बताया कि विभिन्न विभागों में अनिवार्य 47,465 पदों में से 39,654 पहले ही भरे जा चुके हैं। वहीं बाकी पदों को भरने के लिए भी काम चल रहा है और जल्दी ही इनको भर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications