आरोग्यश्री योजना पर आंध्र प्रदेश सरकार ने खर्च राशि 40 फीसदी बढ़ाई
आंध्र प्रदेश ने 2022 में डॉ वाईएसआर आरोग्यश्री योजना के तहत विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं और सेवाओं पर लगभग 2,900 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि 2021 की तुलना में लगभग 40% अधिक है।

अमरावती,29 दिसंबरः आंध्र प्रदेश ने 2022 में डॉ वाईएसआर आरोग्यश्री योजना के तहत विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं और सेवाओं पर लगभग 2,900 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि 2021 की तुलना में लगभग 40% अधिक है। आरोग्यश्री के तहत 809 अतिरिक्त चिकित्सा प्रक्रियाओं को लाया गया, जिससे मुफ्त चिकित्सा सेवाओं की संख्या 3,255 हो गई।
अगस्त 2022 में शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत डिस्चार्ज के दौरान मरीजों से सहमति पत्र व पुष्टि पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। एक दिसंबर तक करीब दो लाख मरीजों से सहमति और पुष्टि पत्र प्राप्त किए जा चुके हैं।
राज्य ने पिछले कुछ वर्षों में कई सुधारों की शुरुआत की, जिसमें 17 नए मेडिकल कॉलेजों की योजना बनाना और लगभग 40,000 चिकित्सा कर्मियों की भर्ती करना शामिल है। ओमिक्रॉन के बीएफ.7 सबवैरिएंट के कारण कोविड-19 मामलों में संभावित उछाल से निपटने के लिए भी आंध्र प्रदेश सरकार कमर कस रही है।
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में अधिकारियों से सभी सरकारी अस्पतालों को बीएफ.7 चुनौती के लिए तैयार करने को कहा था। उन्होंने 5 जनवरी तक प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा तय की। जगन मोहन रेड्डी ने कहा, "सरकारी अस्पतालों को तैयार करने के बाद, राज्य के निजी अस्पतालों को भी उभरती बीएफ.7 चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाना चाहिए।" सीएम ने इस साल राज्य भर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 144 प्रेशर स्विंग एब्जॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications