आंध्र प्रदेश: वित्त मंत्री ने विपक्ष के 10 लाख करोड़ के कर्ज वाले दावे को किया खारिज

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ ने विपक्ष के उस दावे को खारिज किया, जिसमें उसने राज्य पर 10 लाख करोड़ का कर्ज होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि राज्य पर कुल कर्ज 4,42,442 करोड़ रुपये है।

गुरुवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बुग्गना ने कहा कि पिछले टीडीपी शासन के दौरान 2014-15 से 2018-19 तक ऋण में वार्षिक वृद्धि 14.7 प्रतिशत हो गई, लेकिन 2019 से वाईएसआरसी सरकार के दौरान ये केवल 12.4 प्रतिशत है।

Andhra Pradesh

जब राजस्व घाटे की बात आती है, तो पिछले टीडीपी शासन के दौरान ये 2.4 प्रतिशत था और उस समय केंद्र का राजस्व घाटा 2.5 प्रतिशत था। जबकि केंद्र का राजस्व घाटा 2019-23 के दौरान 4.8 प्रतिशत दर्ज किया गया। वाईएसआरसी सरकार के तहत राज्य में ये केवल 2.07 प्रतिशत था। बुग्गन्ना ने बताया कि राज्य की राजस्व घाटे की दर इसकी तुलना में लगभग आधी है।

वास्तव में पिछली टीडीपी सरकार ने वाईएसआरसी सरकार की तुलना में अधिक कर्ज लिया था। बुग्गना ने कहा कि राज्य के कर्ज के बारे में बात करने वाले सभी लोग आंध्र प्रदेश से बाहर रह रहे हैं और राज्य के विकास के लिए केंद्र के समर्थन से बचने की साजिश के तहत वाईएसआरसी सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+