सनातन धर्म को खत्म करने का बयान देने वाले उदयनिधि स्टालिन की आंध्र प्रदेश भाजपा प्रमुख ने की निंदा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर विवादित बयान दिया जिसके बाद से वो सुर्खियों में हैं। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं अब भाजपा की आंध्र प्रदेश प्रमुख दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने हिंदू सनातन धर्म पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन पर जमकर वार किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा प्रदेश प्रमुख ने लिखा "तमिलनाडु मंत्री उदयनिधि स्टालिन, जिन्होंने भारत के संविधान की शपथ ली है,उन्होंने डेंगू मलेरिया, कोरोना से सनातन धर्म की तुलना करके सनातन धर्म को खत्म करने की इच्छा व्यक्त की है। इसी मंच पर तमिलनाडु में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त के लिए जिम्मेदार पीके शेखर बाबू बिना कोई आपत्ति दर्ज किए चुप रहे। कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ने कहा है कि गठबंधन का उद्देश्य सनातन धर्म को खत्म करना है। इन कार्रवाइयों ने भारत में हिंदू समुदाय के बीच चिंता बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications