आंध्र प्रदेश सरकार ने जनता के साथ संचार बढ़ाने के लिए उठाया ये कदम, व्हाट्सएप के साथ किया समझौता
आंध्र प्रदेश: सरकार के बीच संचार बढ़ाने APDC ने व्हाट्सएप के साथ किया समझौता
नई दिल्ली, 10 जून: आंध्र प्रदेश की सरकार ने जनता से संचार बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप के साथ समझौता किया है। आंध्र प्रदेश डिजिटल कॉरपोरेशन (एपीडीसी) ने अब व्हाट्सएप सेवाएं शुरू की हैं और व्हाट्सएप के साथ एक समझौता किया है। बता दें कि आंध्र प्रदेश डिजिटल कॉरपोरेशन (एपीडीसी), डिजिटल मीडिया के माध्यम से आंध्र प्रदेश राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में जहां इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे मंच की आवश्यकता और महत्व को स्वीकार करते हुए, व्हाट्सएप इंडिया एपीडीसी व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म को पूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। इससे राज्य में हर कोई राज्य सरकार के कार्यक्रमों, योजनाओं और निर्णयों की जानकारी तेजी से प्राप्त कर सकेगा।
एपीडीसी को उम्मीद है कि ये व्हाट्सएप सेवाएं सरकार के फैसलों और नीतियों को और बेहतर बनाएंगी और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगी। इन सेवाओं के विस्तार के लिए, एपीडीसी जल्द ही व्हाट्सएप चैटबॉट सेवाओं की पूरी श्रृंखला पेश करेगा। एपीडीसी द्वारा शुरू की जाने वाली व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा आंध्र प्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी राज्य के दूरदराज के इलाकों में पहुंचाने में उपयोगी होगी।












Click it and Unblock the Notifications