आंध्र प्रदेश में शुरू होंगी 12,979 डिजिटल लाइब्रेरी, CM ने सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश
विजयवाड़ा, अक्टूबर 30। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को डिजिटल लाइब्रेरियों में बिना रोक-टोक हाई-स्पीड इंटरनेट को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि राज्य के अंदर कुल तीन चरण में 12,979 डिजिटल लाइब्रेरियों को शुरू करने की योजना है। पहले चरण में जनवरी 2022 तक 4,530 डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने अनंतपुर, चित्तूर, विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में डिजिटल पुस्तकालयों के निर्माण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इन पुस्तकालयों में 'वर्क फ्रॉम होम' और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सभी जरूरी सुविधाओं को शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डिजिटल पुस्तकालयों में कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक में डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिस्टम चेयर, प्लास्टिक चेयर, पंखे, ट्यूबलाइट, लोहे के रैक, किताबें और पत्रिकाएं व्यवस्थित की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications