अक्षदीप सिंह ने एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, खेल मंत्री मीत हायर ने दी बधाई
पंजाब के अक्षदीप सिंह ने एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया।

भारतीय एथलीट अक्षदीप सिंह ने नोमी (जापान) में एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में 20 किमी वॉक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अक्षदीप सिंह ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 1:20:57 का समय निकाला। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने एथलीट अक्षदीप सिंह को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने अक्षदीप सिंह, उनके माता-पिता और उनके कोचों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन को दिया।
उन्होंने कहा कि यह अक्षदीप सिंह की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी और इस उपलब्धि से एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों के लिए उत्साह अधिक होगा। खेल मंत्री ने अक्षदीप सिंह को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि कहनाके (बरनाला) निवासी अक्षदीप सिंह ने हाल ही में रांची में नेशनल ओपन वॉकिंग चैंपियनशिप में 20 किमी पैदल चाल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर पेरिस ओलिंपिक गेम्स-2024 के लिए क्वालीफाई किया था. मुख्यमंत्री की ओर से खेल मंत्री ने अक्षदीप सिंह को ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये दिए ।
यह भी पढ़ें- पंजाब: नशे के खिलाफ CM भगवंत मान ने छेड़ी जंग, 8 महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications