पंजाब: नशे के खिलाफ CM भगवंत मान ने छेड़ी जंग, 8 महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई

पंजाब पुलिस ने बीते 8 महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिसमें कई गैगस्टर्स और नशा तस्करों को पकड़ा है।

bhagwant mann

Punjab News: पंजाब की मान सरकार माफिया राज और नशेबाजी के खिलाफ अभियान छेड़ चुकी है। जब से भगवंत मान ने सीएम की कुर्सी संभाली है, तब से एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई हो रही है। पुलिस के हालिया एक्शन की बात करें तो प्रदेश में एक सप्ताह में NDPS एक्ट के तहत 189 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। साथ ही 234 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पंजाब में अब पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। सीएम भगवंत मान के निर्देश के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस सूबे में नशा तस्कर, गैंगस्टर्स और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन ले रही है। पंजाब पुलिस के आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने हाल ही में 14 मार्च को पुलिस की उपलब्धियां का जिक्र किया।

पिछले 8 महीने में भगवंत मान के नशे के खात्मे के खिलाफ लड़ाई छेड़ी हुई है। 5 जुलाई 2022 से लेकर अब तक पंजाब पुलिस ने 1628 बड़ी मछलियों के साथ 11360 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजना का काम किया है। पुलिस ने कुल 8 हजार 458 एफआईआर दर्ज की हैं।

इतनी ड्रग्स की बरामद

आईजी सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक पंजाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाने के साथ रास्तों पर नाके लगाकर की गई कार्रवाई में पूरे राज्य से 612.78 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा पंजाब पुलिस की टीमों ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इन आठ महीनों में कुल 760.28 किलो हेरोइन बरामद की है।

हेरोइन के अलावा 464.18 किलो अफीम, 586 किलो गांजा, 270 क्विंटल चूरा पोस्त और 53.73 लाख टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/शीशी बरामद करने में सफलता हासिल की है। साथ ही 10.36 करोड़ की ड्रग मनी भी पकड़ी है।

आर्म्स एक्ट आरोपियों की जांच

IGP के अनुसार पिछले 8 महीने से पंजाब पुलिस ने तीन फ्रंट पर ऑपरेशन चलाकर चेकिंग की है। जिसमें ड्रग्स, गैंगस्टर और आतंकियों के खिलाफ एक्शन जारी है। इसी के तहत आर्म्स एक्ट के केसों में नामजद आरोपियों की चेकिंग की गई। कुल 1340 आरोपियों की जांच की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+