गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द मिलेगा, पंजाब मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा

Gurmeet Singh Khudian: गन्ना किसानों साथ पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने गन्ना किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने गन्ना किसानों का भुगतान जल्द से जल्द कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दोआबा के गन्ना किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गोल्डन संधर मिल्स लिमिटेड फगवाड़ा के साथ सभी मसलों को जल्दी हल किया जाएगा। खेती भवन में भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के प्रधान मनजीत सिंह राय का नेतृत्व में आए दोआबा क्षेत्र के गन्ना काश्तकारों के साथ गुरुवार 28 सितंबर को मीटिंग की।

Gurmeet Singh Khudian

इस मीटिंग में मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पंजाब शुगरफेड के चेयरमैन नवदीप सिंह जीता, डायरेक्टर कृषि जसवंत सिंह और कपूरथला जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। गन्ना किसानों की तरफ से उठाए गए मसलों के जवाब में कृषि मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह को निर्देश दिए कि डिफाल्टर मिल मालिकों की जायदाद जब्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाये।

कृषि मंत्री ने इस दौरान कहा कि किसानों के हितों के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं, क्योंकि किसानों का कल्याण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्हों ने जिला कपूरथला के आधिकारियों से कहा कि गन्ना काश्तकारों के सभी बकाए समयबद्ध ढंग के साथ पैसा क्लियर किया जाए।

ये भी पढ़ें:- 'किसानों को बिना किसी बाधा के मिल रही 8 घंटे बिजली', सीएम भगवंत मान ने कहा

कृषि मंत्री ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार डिफाल्टर मिल मालिकों के हाथों किसानों को तबाह-अपमानित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार अपने किसानों के साथ खड़ी है और डिफाल्टर मिल मालिक, जो गन्ना किसानों के 40.72 करोड़ रुपए का बकाया अदा करने की अपनी जिम्मेदारी से भागने की कोशिश कर रहे हैं, खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+