Uttarakhand: नगर निगम चुनाव के लिए AAP ने शुरू की तैयारी
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की योजना पर कार्य कर रही। रविवार को हरिद्वार में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया।
Haridwar: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की योजना पर कार्य कर रही। रविवार को हरिद्वार में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी की एक बैठक पार्टी जिला कार्यालय में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर हुई। बैठक में प्रत्येक वार्ड में वार्ड सदस्यों की नियुक्ति और संगठन को मजबूत बनाने और 1 नवंबर से हर वार्ड पर दस्तक अभियान चलाने पर सहमति बनी। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष संजय सैनी को हरिद्वार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त होने पर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसको लेकर वार्ड और बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष और हरिद्वार प्रभारी संजय सैनी ने कहा कि पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए मुझे विधानसभा के प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है हम सभी को एकजुट होकर संगठन मजबूत बनाने पर काम करना होगा, इसके लिए वार्ड पर वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहाकि पार्टी 1 नवंबर से हर वार्ड हर घर दस्तक अभियान चलाने जा रही है, जिसका मकसद नगर निगम में हो रही अनियमितताओं से जनता का ध्यान आकर्षित करना है।












Click it and Unblock the Notifications