AAP सांसद सुशील रिंकू ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, गुरुघर में बैठकर सुना कीर्तन
AAP सांसद सुशील रिंकू आज स्वर्ण मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां माथा टेका। गुरुघर में बैठकर सुना कीर्तन

पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद बने सुशील कुमार रिंकू ने अमृतसर पहुंच गोल्डन टेंपल में माथा टेका। सुशील के साथ कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप धालीवाल व प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जसप्रीत सिंह भी मौजूद थे। सुशील कुमार रिंकू ने इस दौरान गुरुघर में बैठ कीर्तन भी सुना।
गौरतलब है कि बीते 10 मई को ही जालंधर में उपचुनाव संपन्न हुए हैं। इससे पहले यह सीट कांग्रेसी नेता व सांसद संतोख चौधरी के पास थी। लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद जालंधर में उनकी पत्नी कर्मजीत कौर को कांग्रेस की तरफ से टिकट दी गई, लेकिन सुशील कुमार रिंकू ने उन्हें भारी अंतर से शिकस्त दी।
आम आदमी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी नेशनल पार्टी बन कर उतरी, लेकिन लोकसभा में उनका एक भी प्रतिनिधि नहीं था। पंजाब में चुनाव के समय सीएम भगवंत मान के रिजाइन के बाद से एक मात्र संसद की सीट आप को छोड़नी पड़ी थी और संगरूर में उपचुनावों के दौरान अकाली दल मान के सुप्रीमो सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी।
सुशील कुमार रिंकू की जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी की लोकसभा में दोबारा से एंट्री हुई है।
गोल्डन टेंपल में सुना कीर्तन
सांसद सुशील कुमार रिंकू ने गोल्डन टेंपल में सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने कुछ समय अंदर बैठ कीर्तन भी सुना। उनके साथ AAP नेता मेजर सिंह, रोनी सिंह, कमलजीत सिंह भाटिया समेत कई वर्कर भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications