BJP का भ्रष्टाचारी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई और निलंबित करना सिर्फ एक नौटंकी: आतिशी

नई दिल्ली,‌ 16 नवंबर: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा की ओर से भ्रष्टाचारी पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करना और उन्हें निलंबित करना सिर्फ एक नौटंकी है। भ्रष्टाचार के चलते भाजपा से छह साल के लिए निलंबित पार्षद संजय ठाकुर पर भाजपा के सांसदों को गर्व है। भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 19 सितंबर को संजय ठाकुर समेत तीन पार्षदों को महज एक दिखावे के तौर पर पार्टी से बर्खास्त किया था। निष्कासित करने के चंद दिनों के भीतर ही भाजपा के तीन सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और अनिल जैन संजय ठाकुर की ओर से आयोजित छठ आयोजन में शामिल हुए और संजय ठाकुर का गुणगान किया। एमसीडी में भाजपा पार्षदों के भ्रष्टाचार के तार उनके वरिष्ठ नेतृत्व से जुड़े हुए हैं।

aap mla atishi

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली में एमसीडी की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर चुकी है। दिल्ली की जनता से जब आप एमसीडी की फुल फॉर्म पूछेंगे तो आधे से ज्यादा लोग 'मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट' बताएंगे। यह हाल भाजपा ने एमसीडी का कर दिया है। दिल्लीवासी इलाके से कूड़ा हटवाने, डेंगू की फॉगिंग, पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव करवाने के लिए बार-बार पार्षद को फोन करते रह जाते हैं,‌ लेकिन कोई नहीं आता है। जैसे ही कोई अपने घर में निर्माण शुरू करता है‌ तो भाजपा के पार्षद पैसे की उगाही करने के लिए जादुई रूप से प्रकट हो जाते है।‌ इस बात की गवाही दिल्ली का हर इंसान देगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षद इतना भ्रष्टाचार करते हैं तो उनको नाम मात्र के लिए एक्शन लेना पड़ता है। एमसीडी में 2017 के चुनाव में भाजपा ने भी मान लिया कि हमारे सारे पार्षद भ्रष्ट थे। भ्रष्टाचार की वजह से उनके टिकट बदलने पड़े। यही कारण था कि 2017 में भाजपा ने सभी तत्कालीन पार्षदों के टिकट काट दिए। लेकिन जो नए पार्षद आए उनको लगा कि हमारे पास भी पांच साल हैं। पांच साल बाद उनका भी टिकट भ्रष्टाचार की वजह से कट जाना है। ऐसे में जितना ज्यादा भ्रष्टाचार कर लिया जाए, उतना ही अच्छा है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अब फिर कुछ समय बाद भाजपा को चुनाव से पहले ईमानदारी का मुखौटा रखना पड़ा है। आम आदमी पार्टी बार-बार भाजपा के पार्षदों के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करती आ रही है। भाजपा पर इतना ज्यादा दबाव बन गया कि उनको भी दिखाना पड़ा कि हम इस भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। भाजपा ने 19 सितंबर को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अपने तीन पार्षदों को पार्टी से बर्खास्त किया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 71 एस शैदुला वार्ड के पार्षद संजय ठाकुर को बर्खास्त किया। उनको जारी किए गए निलंबन पत्र में लिखा गया कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण 6 वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी से साधारण सदस्यता से निलंबित किया जाता है। आपको भ्रष्टाचारी व्यवहार को ठीक करने के लिए कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आपके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इसलिए बर्खास्त कर दिया गया है।

विधायक आतिशी ने कहा कि संजय ठाकुर के भ्रष्टाचार के बारे में भाजपा कितनी संजीदा है, यह कुछ दिन पहले छठ के अवसर पर देख लिया। संजय ठाकुर द्वारा किए गए छठ आयोजन में भाजपा के तीन सांसद आए। भाजपा के सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने संजय ठाकुर के गुणगान किया। इसके बाद संजय ठाकुर के पक्ष में मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रेस वार्ता की गई और मीडिया को बाइट दी गई।

विधायक आतिशी ने फोटो दिखाते हुए कहा कि संजय ठाकुर इस कार्यक्रम में मनोज तिवारी का स्वागत कर रहे हैं। इससे भाजपा ने जो थोड़ा सा भी मुखौटा पहना था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में गंभीर हैं, वह भी आज उतर गया है। वीडियो दिखाते हुए आतिशी ने कहा कि 6 साल के लिए निलंबित किए गए पार्षद संजय ठाकुर के संबंध में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे और सांसद मनोज तिवारी कह रहे हैं कि ऐसे पार्षद का बड़ा भाई होने पर उनको गर्व है। यह वह संजय ठाकुर है जिनको आर्थिक भ्रष्टाचार पर बार-बार चेतावनी देने के बाद निलंबित किया गया।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि इससे दिल्ली की जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। दिल्ली की जनता के सामने भाजपा का पर्दाफाश कर दिया है‌। भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने और पार्षदों को निलंबित करना सिर्फ एक नाटक और नौटंकी था। दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास था। असलियत यह है कि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रहे और सांसद मनोज तिवारी को गर्व है कि वह पार्षद संजय ठाकुर के बड़े भाई हैं। सांसद रमेश बिधूड़ी को भी बहुत गर्व है कि छठी मैया और उनके आशीर्वाद-सहयोग से संजय ठाकुर जैसा व्यक्ति पार्षद बन गया। यह भाजपा का असली चेहरा है। इस भ्रष्टाचार को पार्षद नहीं कर रहे हैं। इस भ्रष्टाचार के तार भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से जुड़े हुए हैं। भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व पार्षदों को बचा रही है और भ्रष्टाचार को शरण दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+