'जेपी जी थारा लठ कड़े हम बागड़ी आ गए', आदमपुर में AAP ने लॉन्च किया बागड़ी गाना

हरियाणा में हिसार के आदमपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार जोरों पर है। आम आदमी पार्टी ने जेपी की पुरानी वीडियो बागड़ी और गादड़ी पर ही नए गाने जारी कर दिए हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आदमपुर के गांवों में रोड शो निकाला।

Adampur by-election: हरियाणा में हिसार के आदमपुर उपचुनाव में चुनाव प्रचार जोरों पर है। आम आदमी पार्टी ने जेपी की पुरानी वीडियो बागड़ी और गादड़ी पर ही नए गाने जारी कर दिए हैं। शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आदमपुर के गांवों में रोड शो निकाला। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी जेपी जी थारा लठ कड़े है हम बागड़ी आ गए। साथ ही गाने में भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Adampur by-election campaign

एक अन्य गाने बागड़ी है बागड़ी है भी जारी किया है। आम आदमी पार्टी इस गाने के माध्यम से चुनाव में बागड़ी बेल्ट को भुनाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि आदमपुर में ज्यादातर गांव बागड़ी भाषा के हैं।

'मैं हूं बागड़ी के' पोस्टर लगे
आम आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश की एक वीडियो वायरल की थी। यह वीडियो पुरानी थी, जिसमें जय प्रकाश बागड़ी और गादड़ी के लिए लठ उठाने की बात कह रहे हैं। इस को चुनावी हथियार बनाते हुए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार सतेंद्र सिंह ने आदमपुर में मैं हूं बागड़ी के पोस्टर लगवा दिए। हालांकि जेपी ने इस वीडियो पर कहा था कि यह बात पुरानी हो गई है। जबकि हुड्‌डा ने इस वीडियो पर जवाब दिया था कि वीडियो तो सीएम और कुलदीप के भी वायरल हो गए हैं।

1 नवंबर शाम को चुनाव प्रचार होगा खत्म
आदमपुर उपचुनाव का चुनाव प्रचार 1 नवंबर को शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद 3 नवंबर को मतदान है और 6 नवंबर को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+