हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव में AAP ने कसी कमर, सतेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामंकन

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में AAP ने कमर कस ली है। पार्टी से उम्मीदवार सतेंद्र सिंह ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Adampur Bye-election: हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में AAP ने कमर कस ली है। पार्टी से उम्मीदवार सतेंद्र सिंह ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Arvind Kejriwal

पिछले सप्ताह शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की आमदमपुर विधानसभा सीट के लिए सतेंद्र सिंह के नाम की घोषणा की थी। बता दें कि सिंह पहले भाजपा में थे। दिल्ली मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पिछले महीने सतेंद्र सिंह ने हिसार में आप ज्वाइन कर ली थी। जिसके पार्टी ने उन्हें आदमपुर से उपचुनाव में उतारा है।

निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंदर ने कहा कि इस सीट के लिए अब तक सिर्फ दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनमें एक निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा दाखिल नामांकन पत्र भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस सीट पर इस बार आम भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसका कारण सत्येंद्र सिंह के कोर वोट हैं। इससे पहले वो भाजपा में थो जबकि अब उनके समर्थक आप को सपोर्ट कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद आदमपुर सीट रिक्त हो गई थी। उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकते हैं। आप के सामने भाजपा ने विश्नोई के बेटे भव्य को टिकट दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+