जम्मू कश्मीर में AAP ने दी सदस्यता अभियान को धार, पार्टी में लोग दिखा रहे दिलचस्पी
जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूती देने में जुटी है। पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को 'आप' के विचारों से अवगत कराकर उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) के संगठन भवन प्रभारी मुनीश कौशिक ने रविवार को कठुआ जिले की पार्टी कैडर वर्किंग रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की जिसमें अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला अध्यक्ष हीरा लाल भी मौजूद थे। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से जिला निकाय के पदाधिकारियों ने मनीष कौशिक जो की कठुआ जिले में पार्टी कैडर के समग्र कामकाज को देख रहे हैं उनके समक्ष अपनी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने विशेष रूप से कठुआ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के संबंध में पार्टी कैडर के प्रदर्शन की समीक्षा। इसके साथ पार्टी नेताओं ने भी उन्हें सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
कठुआ जिला इकाई के आप नेताओं ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जिले में अपार गति प्राप्त की है और समाज के सभी वर्गों के लोग जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही राजनीतिक क्रांति का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कठुआ जिले में सभी क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग आप में शामिल हुए हैं और भविष्य में भी कार्यक्रम को व्यापक गति प्रदान की जाएगी। वही इस सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संगठन भवन प्रभारी मुनीश कौशिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आप को अनिश्चितता और अराजकता के दौर से बाहर निकालने के एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं जिसमें भाजपा और उपराज्यपाल प्रशासन की छद्म भूमिका ने उन्हें धकेल दिया है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले विधानसभा चुनाव एक नए युग की शुरुआत होंगे क्योंकि लोग पार्टियों की पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था को समाप्त करने के लिए तैयार हैं और ऐसी पार्टियों को अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण बैकलैश का सामना करना पड़ेगा।
इसके साथ ही मुनीश कौशिक ने आप कैडर से जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज बनने और उनकी शिकायतों के निवारण का स्रोत बनने में अपनी भूमिका निभाते रहने को कहा क्योंकि जम्मू कश्मीर के लोग अंधेरे और अराजकता के युग से बाहर निकलने के लिए आप को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications