Uttarakhand: नगर निकाय चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी AAP

Uttarakhand News: मसूरी (Mussoorie) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) द्वारा उत्तराखंड में आगामी नगर निकाय चुनाव (Uttarakhand municipal elections) को लेकर रणनीति तैयार की गई है. इस मौके पर मसूरी के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा और मसूरी विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह का फूलमाला और शाल देकर स्वागत किया. इस मौके पर अभिलाष सैनी उर्फ अंकुर सैनी को मसूरी शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंकुर सैनी का फूल मालाओं और शॉल भेंट कर स्वागत किया.

Uttarakhand

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड के AAP प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि, आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और उनको पूरा विश्वास है कि नगर निकाय के चुनाव में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक भी सीट नहीं जीती है लेकिन आप के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने बारी-बारी करके उत्तराखंड का दोहन किया है. आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के बाद पंजाब में चुनाव जीतकर सरकार बनाई है जिसके बाद लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और अब गुजरात चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+