Joshimath: जोशीमठ जाएगा AAP का डेलीगेशन, 'आप' नेता सुनेंगे लोगों का दर्द
उत्तराखंड शहर जोशीमठ में बड़ी आपदा की आशंका से लोगों में मन में डर है। ऐसे में आदमी पार्टी का एक डेलीगेशन लोगों का दुख दर्द सुनने वहां पहुंच रहा है।

Joshimath Land Slide : उत्तराखंड के जोशीमठ (Joshimath) में हो रहे भू धंसाव को लेकर अब वहां के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि जोशीमठ की स्थिति को समय रहते गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसकी वजह से आज लोगों को अपने घर खाली करने पड़ रहे हैं। शहर के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में पार्टी के नेता लोगों का दुख दर्द बांटने जोशीमठ पहुंच रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का एक डेलिगेशन जोशीमठ में लोगों से बातचीत करने जाएगा। ये डेलीगेश कल पहुंचेगा। शहर में लोगों के मुलाकात कर आप नेता उनका दुख दर्द जानेंगे। बता दें कि जोशीमठ के नीचे की ओर खिसकने की बड़ी वजह वहां निर्माण और जनसंख्या विस्फोट है। चूंकि जोशीमठ पहाड़ के भूस्खलन के मलबे पर टिका है। शहर बसने के बाद धीरे- धीरे यहां की जनसंख्या बड़ी और इसके साथ ही घरों की संख्या बढ़ने लगी। ऐसे में भवन निर्माण के कार्यों में तेजी देखी गई। जोकि इस शहर को इस स्तिथि की ओर ढकेलता गया। दबाब बढ़ने के साथ अब शहर नीचे की ओर खिसक रहा है।
500 घरों में आई दरार
जोशीमठ के निवासी सरकार के गुहार लगा रहे हैं। वे शहर को बचाने के ठोस उपाय की मांग कर रहे हैं, जिससे उनके घर और संपत्तियों और पहचान को बचाया जा सके। जोशीमठ के निवासियों का कहना है कि घरों में आई दरारें देखकर डर लग रहा है। वे अपने घरों को गिरने से बचाने के उपाय खोज रहे हैं। जोशीमठ में करीब 500 से अधिक घर ऐसे हैं जहां दरारें देखी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications