Chandigarh: मेयर चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, प्रदीप छाबड़ा का बढ़ा कद

प्रदीप छाबड़ा की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक के बाद छाबड़ा को पंजाब के लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन बना दिया गया।

Pradeep chhabra with CM Bhagwant Mann

Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव आप और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। कांग्रेस अपने 6 पार्षदों के साथ गेम चेंजर की स्थिति में खड़ी है। पूरे साल सदन में दो खेमों में दिखी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बार नया दांव खेल दिया है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा को पंजाब के लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन बना दिया है। माना जा रहा है पार्टी को एकजुट रखने और क्रॉस वोटिंग से बचने के लिए आप ने यह दांव खेला है।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि छाबड़ा का कद बढ़ाकर पार्टी में काफी समय से चल रही गुटबाजी की आशंकाओं पर विराम लगाने की कोशिश की गई है। अब आप को अपने पार्षदों को बचाने की चिंता छोड़कर जीत के लिए दो वोट का इंतजाम करने में जुटना होगा। दूसरी ओर, कांग्रेस ने अपने पत्ते पूरी तरह न खोलकर चुनाव में रोमांच को बरकरार रखा है।

AAP ने चला बड़ा दांव

मेयर चुनाव आप और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। कांग्रेस अपने 6 पार्षदों के साथ गेम चेंजर की स्थिति में खड़ी है। पूरे साल सदन में दो खेमों में दिखी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस बार नया दांव खेल दिया है। आप के मेयर पद के उम्मीदवार जसबीर सिंह लाड्डी को प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग के खेमे का माना जाता है। ऐसे में वीरवार दोपहर में प्रदीप छाबड़ा की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक हुई और शाम होते-होते उन्हें पंजाब के लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन बना दिया गया। इसके बाद विधायक जरनैल सिंह और चंडीगढ़ के प्रभारी कुलवंत सिंह के साथ प्रदीप छाबड़ा जसबीर लाड्डी का हाथ पकड़कर नामांकन करवाने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+