दक्षिण भारत के राज्यों पर AAP की नजर, कर्नाटक में को लेकर किया बड़ा ऐलान
गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद अब आम आदमी पार्टी दक्षिण भारत के राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्लान बना रही है। कर्नाटक से बड़ी शुरूआत करने की तैयारी है।

Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में इस साल अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, लेकिन अब इस चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी ने भी एंट्री कर दी है। गुजरात के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर दक्षिण भारत पर है। AAP ने कर्नाटक में सभी 224 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस पर कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी की AAP बी टीम है। आम आदमी पार्टी कर्नाटका में सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है।
आम आदमी पार्टी ने अभी से ही कर्नाटक में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्नाटक के प्रभारी दिलीप पांडे अब लगातार बेंगलुरु का दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव से पहले कई बार कर्नाटक का दौरा कर रैली करने वाले हैं। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद और गुजरात में 5 सीटों की जीत से आप का मनोबल बढ़ गया है और उन्हें लगता है कि वो कर्नाटका में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
आम आदमी पार्टी के इस फैसले से कांग्रेस खुश नहीं है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आप बीजेपी की बी टीम है और सिर्फ वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है, ताकि बीजेपी को फायदा होगा, लेकिन कर्नाटक की जनता आप को करारा जवाब देगी।
बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सभी को बीजेपी की बी टीम कहती है, खुद चुनाव जीत नहीं पाती, दूसरे के लड़ने पर ऐतराज जताती है. हालांकि, बीजेपी का भी कहना है कि आप कर्नाटक में चुनाव नहीं जीत सकती है, क्योंकि न उनके पास कोई बड़ा नेता है और न ही कार्यकर्ता... 2014 के लोकसभा चुनाव और 2018 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे, लेकिन आप को सफलता नहीं मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications