आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर में लड़ेगी निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी चुनाव को लेकर तैयारी कर रही हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी नगर निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसी बीच गौतमबुद्ध नगर के सभी छह नगर निकायों के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रभारी घोषित कर दिए हैं। जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को जेवर नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले की एकमात्र दादरी नगर पालिका का प्रभारी जिला सचिव नवीन भाटी को बनाया गया है। मंगलवार को यह जानकारी खुद गौतमबुद्ध नगर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने दी है।

Aam Aadmi Party

कैलाश शर्मा ने बताया कि वह खुद जेवर नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। बिलासपुर नगर पंचायत का प्रभारी जिला महासचिव राकेश अवाना को नियुक्त किया गया है। दनकौर नगर पंचायत का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उदयवीर मलिक को बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी को रबूपुरा नगर पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति को जहांगीरपुर नगर पंचायत में बतौर प्रभारी नियुक्ति दी गई है। जिला सचिव नवीन भाटी को दादरी नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है।

कैलाश शर्मा ने कहा, "हम लोग पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे। पिछले एक वर्ष के दौरान आम आदमी पार्टी ने बूथ लेवल तक अपने संगठन को गौतमबुद्ध नगर में मजबूत किया है। इसका फायदा नगर निकाय चुनाव में मिलेगा।" कैलाश शर्मा ने आगे कहा, "आपने देखा होगा कि पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के जिला पंचायत उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया था। नगर निकाय चुनाव में भी हमें अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+