गुजरात में 8 दिसंबर को ‘आप’ की सरकार बनेगी, तब कर्मचारियों के लिए ‘पुरानी पेंशन योजना’ बहाल करेंगे: राघव चड्ढा

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद एवं गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, गुजरात में सारे सरकारी कर्मचारियों की एक बहुत बड़ी मांग रही है की 'पुरानी पेंशन योजना' को गुजरात में बहाल किया जाए। इस मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने एक बहुत बड़ा आंदोलन गुजरात की सड़कों पर लड़ा है। उस आंदोलन की आवाज को भाजपा सरकार के भ्रष्टाचारी नेताओं तक पहुंचाने की बहुत कोशिश की गई है। लेकिन भाजपा वालों ने इन सरकारी कर्मचारियों की एक नहीं सुनी। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी ने यह वादा किया है कि जब गुजरात में 8 दिसंबर 2022 को आम आदमी पार्टी की झाड़ू वाली सरकार बनेगी, तब गुजरात में आम आदमी पार्टी तमाम सरकारी कर्मचारियों के लिए 'पुरानी पेंशन योजना' को फिर से गुजरात में लागू करेंगे। भाजपा की तरह यह वादा सिर्फ जुमला नहीं है, यह अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी है।

हमने 'पुरानी पेंशन योजना' लागू कर दी

हमने 'पुरानी पेंशन योजना' लागू कर दी

पंजाब में भी हमने चुनाव के दौरान यह वादा किया था कि हम 'पुरानी पेंशन योजना' लागू करेंगे और हमने पंजाब में वह करके भी दिखाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने सिर्फ 7 महीने ही हुए हैं फिर भी हमने वहां सारे सरकारी कर्मचारियों के लिए 'पुरानी पेंशन योजना' लागू कर दी है। यानी कि हमने जो वादा किया, वह हमने पूरा किया। और इसी वजह से हम गुजरात में आकर डंके की चोट पर यह कहते हैं कि जब गुजरात में 8 दिसंबर को आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो आम आदमी पार्टी गुजरात में भी तमाम कर्मचारियों के लिए 'पुरानी पेंशन योजना' को बहाल करेगी।

'नई पेंशन योजना' भाजपा ला रही थी

'नई पेंशन योजना' भाजपा ला रही थी

चड्ढा ने कहा- 'नई पेंशन योजना' सरकारी कर्मचारियों के लिए घाटे का सौदा है। मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि 'नई पेंशन योजना' को लागू करने वाली भाजपा ही थी। जब 2002-2003 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, तब उन्होंने 'नई पेंशन योजना' सरकारी कर्मचारियों पर थोपी थी।

हमने कर्मचारियों की बात सुनी

हमने कर्मचारियों की बात सुनी

चड्ढा ने कहा- कर्मचारियों ने तब भी विरोध किया था और अब भी विरोध कर रहे हैं। लेकिन पूरे भारत देश में आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी सरकार है जिसने कर्मचारियों की बात सुनी और पंजाब में 'पुरानी पेंशन योजना' को बहाल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+