जनता के दिलों को जीत रही AAP, दूसरे दल समाज बांटने का करते हैं काम: भूपेंद्र जादौन
यूपी निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सभी नगर निकायों में अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। नोएडा में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन की मौजूदगी में कई लोगो ने AAP ज्वाइन की।

Noida News: यूपी निकाय चुनाव से पहले आम आमदी पार्टी (Aam Aadami Party) ने अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को 'आप' के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में नोएडा विधानसभा के सलारपुर कॉलोनी में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भूपेंद्र जादौन ने माला पहनाकर सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया । उन्होंने बताया कि देश में सभी दलजाति धर्म की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। इससे देश कमजोर होता है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी काम की राजनीति जनता के बुनियादी मुद्दों पर राजनीति कर लोगों के दिलों को जीत रही है। आप की गुजरात जैसे बीजेपी के किले में सेंधमारी कर 14% वोट प्राप्त किया और राष्ट्रीय पार्टी बन गई। अब सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से जुटेंगे।
ये AAP पदाधिकारी रहे मौजूद
बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले में प्रमुख चौधरी हरेंद्र सिंह, रियाज, सतवीर सिं ह, बाबू, अजयपल, कृष्णपाल, लोकेश नरेंद्र नेगी ,सुरेश, चेतन, बाबा प्रेमी और राहुल रहें। इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश अवाना, माइनोरिटी विंग अध्यक्ष दिलदार अंसारी , जिलासचिव विजय श्रीवास्तव, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति , उपाध्यक्ष सतीश गौतम, कपिल यादव, देवबन्द विधानसभा प्रत्याशी प्रवीण धीमान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications