जालंधर में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, AAP जॉइन कर रहे विरोधी दलों के नेता

जालंधर में आम आदमी पार्टी का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले दिनों कांग्रेस और अकाली दल के नेता 'आप' में शामिल हुए हैं।

Aam Aadami party Punjab

पंजाब (Punjab) में नगर निगम चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) विरोधी दलों में तोड़फोड़ करने में जुट गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। ताकि चुनाव से पहले वह अपना कुनबा बढ़ा और मजबूत कर सकें।

विरोधी दलों के नेता व कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस और अकाली दल से कई नेताओं ने 'आप' जॉइन की। कहा ये भी जा रहा है कि पार्टी में वही लोग शामिल हो रहे हैं जिनपर जांच की तलवार लटक रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि टिकट उन्हीं को मिलेगा को स्वच्छ छवि वाले होंगे। ऐसे में पार्टी अपनी कुनबा बढ़ाने के साथ मूल्यों को कायम रखने की दिशा में कार्य कर रही है।

बेदाग छवि वाले ही बनेंगे उम्मीदवार
दूसरे दलों से जितने भी नेता आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं वह इसलिए नहीं जा रहे हैं कि उन्होंने ईमानदारी के साथ सेवा करनी है। नगर निगम के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी पहले ही तय कर चुकी है कि यहां पर भी टिकट का आवंटन सर्वे के आधार होगा। जैसा कि विधानसभा चुनाव में हुआ था। विधानसभा चुनाव में भी जब कुछ पुराने आप नेताओं को टिकटें नहीं मिली थी तो पार्टी में बगावत देखने को मिली थी। लेकिन इस बार इस तरह का सीन देखने को नहीं मिलेगी। इसके लिए पार्टी पहले से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+