ओडिशा में जल्द शुरू होगी अस्पतालों में नवजात शिशुओं के आधार नामांकन की प्रक्रिया

राज्य में 0-5 वर्ष के सभी बच्चों का आधार बनवाने के लिए अब राज्य सरकार नवजात शिशुओं का अस्पताल में ही आधार नामांकन कराएगी।

भुवनेश्वर, 17 मार्च। राज्य में 0-5 वर्ष के सभी बच्चों का आधार बनवाने के लिए अब राज्य सरकार नवजात शिशुओं का अस्पताल में ही आधार नामांकन कराएगी। ओडिशा सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बाल आधार पहल के हिस्से के रूप में सभी नवजात शिशुओं को बायोमेट्रिक्स के बिना नामांकित किया जाएगा। बाल आधार में भी वयस्कों के आधार के समान 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या होती है।

Aadhaar

उनकी विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) को उनके माता-पिता के यूआईडी से जुड़ी जनसांख्यिकीय जानकारी और चेहरे की तस्वीरों के आधार पर संसाधित किया जाएगा। 5 और 15 साल के होने पर बच्चों को अपनी 10 अंगुलियों, आईरिस और चेहरे की तस्वीर के बायोमेट्रिक्स को अपडेट करना होगा। मूल आधार पत्र में इस आशय की सूचना का उल्लेख किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Snowfall in J&K: बर्फबारी से NH पर आवाजाही थमी, फ्लाइट हो रहीं डिले, हिमस्खलन की चेतावनी

2020 तक राज्य में लगभग 4.6 करोड़ अनुमानित आबादी में से 4.4 करोड़ लोगों के पास आधार है जो कि कुल आबादी का 96.17 प्रतिशत हिस्सा है। हालांकि पांच साल से कम उम्र के 40.36 लाख बच्चों में से सिर्फ 14.83 लाख बच्चों का ही नामांकन हुआ है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के आधार बनवाने के मामले में ओडिशा देश में नंबर एक पायदान पर है, लेकिन 0-5 वर्ष की आयु वर्ग के केवल 36.75 प्रतिशत बच्चों का ही प्रदेश में आधार बन पाया है जो कि एक चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+