उदयपुर पर मेहरबान गहलोत सरकार, उदयपुर को दी तीन बड़ी सौगात
जयपुर, 02 सितंबर। साल 2023 में विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान सरकार की तरफ से घोषणाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने 89 करोड़ रुपए के तीन विकास कार्यों की उदयपुर को सौगात दी है।

18 करोड़ खर्च कर झल्लारा से प्रतापगढ़ के बीच सड़क चौड़ाईकरण का काम होगा. 54 करोड़ उदयपुर जिले के ऋषभदेव-सराडा-बलुआ-जगत-झामेश्वर में सड़क नवीनीकरण पर खर्च किए जाएंगे. सीएम गहलोत ने जयपुर से ही वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण किया.
सीएम अशोक गहलोत ने दी तीन विकास कार्यों की सौगात
17 करोड़ की लागत से झाडोल-देवास-गोगुंदा सड़क का चौड़ीकरण कार्य होगा. तीनों विकास कार्यों के मई 2023 तक पूरा होने की तारीख निर्धारित की गई है. उदयपुर से धरियावद-प्रतापगढ़ होकर मध्यप्रदेश जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा. अन्य मार्गों पर भी भारी यातायात से लोगों को निजात मिलेगी. इससे पहले वल्लभनगर विधानसभा के लिए भी सीएम गहलोत ने घोषणाओं का भंडार खोल दिया था. कांग्रेस सरकार की तरफ से लगातार मेवाड़ पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications