कैबिनेट बैठक में 4-5 कैदियों को किया जाएगा रिहा, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान
सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैबिनेट बैठक में 4-5 कैदियों को रिहा किया जाएगा।

पंजाब मुख्यमंत्री ने आज पंजाब पुलिस, जेलों व सड़क सुरक्षा के लिए नई फोर्स को लेकर कई बड़े ऐलान किए है। इसी दौरान सी.एम. मान ने कैदियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में होने वाले अपराधों पर रोकने की कोशिश की जा रही है। इसके ही साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि हर कैबिनेट मीटिंग में 4-5 कैदियों को रिहा किया जाएगा। जिन कैदियों का आचरण अच्छा होगा सी.एम. मान उन्हें रिहा करने के आदेश दिए है।
गौरतलब है इस बार कैबिनेट मीटिंग 10 जून को मानसा जिले में होने जा रही है। इस दौरान और भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सी.एम. मान के कहा कि किए वायदे मुताबिक, ''वायदे के मुताबिक 'सरकार आपके द्वार' क्रम के तहत पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम मीटिंग 10 जून दोपहर 12 बजे मानसा में होगी, इस दौरान कई अहम फैसलों पर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications