पंजाब: एक्शन में पुलिस, 7 दिन में 234 नशा तस्कर गिरफ्तार, 25 भगौड़े पकड़े

पंजाब पुलिस ने 7 दिन में NDPS की 189 FIR दर्ज की है। पुलिस ने 234 नशा तस्करों को पकड़ा है।

punjab government

पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने आज आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस की उपलब्धियां गिनाई। प्रदेश में एक सप्ताह में NDPS एक्ट के तहत 189 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें कुल 234 नशा तस्कर अरेस्ट किए गए हैं। बताया कि इनमें कॉमर्शियल क्वांटिटी की 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। साथ ही 27 बड़े नशा तस्कर भी अरेस्ट किए गए।

3 जिलों में कॉमर्शियल क्वांटिटी के 3-3 केस

IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि सबसे अधिक जालंधर (रूरल) में 16, पटियाला में 13 और फिरोजपुर में भी 13 केस दर्ज किए गए हैं। कॉमर्शियल क्वांटिटी के गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर में 3-3 केस दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सप्ताह में कुल 7 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, इंजेक्शन व टैबलेट समेत अन्य 59,271 मेडिकल यूनिट्स बरामद की हैं। साथ ही विभिन्न मामलों के 25 भगौड़े आरोपी भी अरेस्ट किए गए।

आर्म्स एक्ट केसों के आरोपियों की जांच

IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि बीते 8 महीने से पंजाब पुलिस द्वारा तीन फ्रंट पर मुहिम चलाई जा रही है। इनमें ड्रग्स, गैंगस्टर और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस दिशा में पंजाब पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के केसों में नामजद आरोपियों की चेकिंग की गई। इसके तहत 400 पुलिस टीम बनाकर विभिन्न जिलों के कुल 1340 आरोपियों की जांच की गई। इसका मकसद उन पर लगातार निगरानी रखना रहा।

112 नाके लगाकर की कार्रवाई

इसके अलावा G-20 के मद्दनेजर ऑपरेशन C-2 बारे बताया। इसमें सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता करने के साथ एंट्री व एग्जिट प्वाइंट्स, 10 अंतरराज्यीय सीमांत क्षेत्रों में 112 नाके लगाए गए थे। इस दौरान 5669 वाहनों की जांच करते हुए 300 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 39 से अधिक वाहनों को जब्त किया गया।

इसके अलावा NDPS एक्ट के तहत 21 केस दर्ज किए गए। इसमें करीब साढ़े 3 किलो से अधिक अफीम, हेरोइन और भुक्की बरामद की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+