Rang Panchami 2023: क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2023: इस पर्व को कृष्ण पंचमी भी कहा जाता है क्योंकि यह चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने राधा के साथ इस दिन होली खेली थी।

Rang Panchami 2023

Rang Panchami 2023: होली के ठीक बाद पांचवें दिन पूरे भारत में रंग पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है और इसके पांच दिन बाद देश में रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 12 मार्च यानी आज रविवार को मनाई जा रही है। कहा जाता है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी। इसलिए रंग पंचमी के दिन श्रीकृष्ण के साथ राधा जी की भी विशेष रूप से पूजा की जाती है।

हालांकि इस दिन सभी हिंदू देवी-देवताओं की पूजा होती है। इस दिन नवग्रहों की पूजा से कुंडली में छिपे बड़े दोष भी खत्म हो जाते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण और राधा को लाल या गुलाबी रंग की गुलाल लगाई जाती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। पूजा करने का आज शुभ मुहूर्त दोपहर 12:07 से 03:17 बजे तक रहेगा।

क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी, क्या है इससे जुड़ी पौराणिक कथा?

प्रचलित कथाओं के मुताबिक कहा जाता है कि होलाष्टक के दिन, भगवान शिव ने कामदेव को उनकी तपस्या भंग करने के लिए भस्म कर दिया था। इससे देवलोक के सभी देवता मायूस हो गए थे। लेकिन देवी रति और देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने कामदेव को एक बार फिर से जीवित कर दिया। इसके बाद सभी देवी-देवता प्रसन्न हुए और इस खुशी के मौके को मनाने के लिए रंगोत्सव मनाने लगे। तब से हर साल होली के बाद पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।

Rang Panchami 2023

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में रंग पंचमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। रंग पंचमी का लोकप्रिय त्योहार भारत के मालवा क्षेत्र में विशेष रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लोकप्रिय है। मथुरा और वृंदावन में कुछ मंदिर भी इस त्योहार को मनाते हैं। इस अवसर पर लोगों द्वारा अपने घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं और लोग न केवल रंगों के साथ खेलते हैं बल्कि देवताओं को वही रंग और भोजन भी चढ़ाते हैं। कई जगहों पर रंग पंचमी पर गुलाल लेकर जुलूस निकाला जाता है, जिसे 'गेर' कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस पर्व को बुरी शक्तियों पर विजय का दिन भी माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+