Nowruz 2024: आखिर क्या है नौरोज़, जिसे गूगल भी कर रहा सैलिब्रट

Nowruz 2024: गूगल ने इस मौके को एक रंगीन डूडल के साथ खास बनाया है। नौरोज़ ईरानी या फ़ारसी का नया साल है। जो 20 मार्च 2024 को पूरी दुनिया में बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा।

यह आमतौर पर फ़ारसी समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला नौरोज़ एक प्राचीन त्यौहार है। यह त्यौहार 3000 वर्षों से मनाया जा रहा है, लेकिन फिर भी इस त्यौहार की उत्पत्ति धुंध्ली है।

GOOGLE CELEBRET NOWRUZ

नौरोज़ शब्द का अर्थ "नया साल" होता है। नौरोज़ वसंत विषुव के साथ आता है और ईरानी सौर हिजरी कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है। वर्ष का विशेष समय है। हर साल नौरोज़ को भव्यता के साथ मनाया जाता है, जिसकी जड़ें पारसी धर्म में हैं।

यह त्यौहार अजरबैजान, कजाकिस्तान, भारत, ईरान, इराक, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के साथ और देश भी नौरोज़ को बड़े हर्षों उलास के साथ मनाते हैं। जिसे बहुत शुभ माना जाता है। नौरोज़ वसंत विषुव के साथ आता है और ईरानी सौर हिजरी कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है।

यहां कुछ शुभकामनाएं, संदेश हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ शेयर कर सकते हैं। उनके लिए खुशी, आशा और समृद्धि की कामना कर सकते हैं। आपको और आपके परिवार को नौरोज़ की शुभकामनाएँ। यह नया साल आपके जीवन में ढेर सारी आशा, भाग्य और सफलता लेकर आये।

इसी के साथ ही गूगल ने भी इस मौके को एक रंगीन डूडल के साथ खास बनाया है। नया साल कुछ नया शुरू करने और उसे हमारे जीवन के अगले अध्याय में बदलने की आशा लेकर आता है। जीवन हमें हमारे सपनों की ओर मार्गदर्शन करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+