Vinayak Chaturthi 2023: गणेश जयंती पर भद्रा-पंचक का साया, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

आज का व्रत माएं संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। माना जाता है कि आज जो माएं उपवास रखती हैं उनके बच्चे कष्टमुक्त होते हैं और तरक्की प्राप्त करते हैं।

Vinayak Chaturthi 2023

Ganesh Jayanti 2023 (विनायक चतुर्थी): माघ मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती है, वो पावन दिन आज है इसलिए आज पूरा देश भगवान गणेश का जन्मदिवस यानी कि 'विनायक चतुर्थी' मना रहा है। हर किसी की चाहत प्रभु गणेश जैसे बलवान, बुद्दिमान और साहसी बालक की होती है, इसलिए जो लोग संतान की इच्छा रखते हैं उन्हें आज जरूर व्रत रखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि आज के व्रत रखने वाले जातक की गोद कभी भी खाली नहीं रहती है। वैसे भी आज का व्रत माएं संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। माना जाता है कि आज जो माएं उपवास रखती हैं उनके बच्चे कष्टमुक्त होते हैं और तरक्की प्राप्त करते हैं।

गणेश पूजा मुहूर्त

आपको बता दें कि चतुर्थी तिथि 24 जनवरी से शाम 03:21 से लग हो चुकी है और वो आज दोपहर 12:34 PM पर खत्म होगी इसलिए आज पूजा का शुभ मुहूर्त 11: 29 AM से 12:34 PM तक ही है। आज के व्रत पर भद्रा का भी साया है, भद्राकाल भी 12:34 PM तक ही है, हालांकि इस काल में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं लेकिन आज पंचक भी पूरे दिन का है, ऐसे में आज भद्राकाल में भी पूजा हो सकती है।

पूजाविधि

  • सुबह नहाधोकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • फिर व्रत का संकल्प लें।
  • कुछ लोग फलाहार पर तो कुछ लोग बिना पानी के व्रत रखते हैं।
  • फिर गणेश भगवान की प्रतिमा पर फूल-फल,मेवा चढ़ाएं और पूजा करें।
  • लड्डू, मोदक या तिल का भोग लगाएं, आरती करें और प्रसाद वितरण करें।
  • चंद्रमा को अर्ध्य दें और भोजन ग्रहण करें।

आज वैसे भी बुधवार है यानी कि गणेश जी का प्रिय दिन , आज के दिन गणेश स्तुती करने से इंसान के सारे कष्टों को अंत हो जाता है

श्री गणेश स्तुति मंत्र

  • विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय, लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय!
  • नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय, गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते!!
  • भक्तार्तिनाशनपराय गनेशाश्वराय, सर्वेश्वराय शुभदाय सुरेश्वराय!
  • विद्याधराय विकटाय च वामनाय , भक्त प्रसन्नवरदाय नमो नमस्ते!!
  • नमस्ते ब्रह्मरूपाय विष्णुरूपाय ते नम:!
  • नमस्ते रुद्राय्रुपाय करिरुपाय ते नम:!!
  • विश्वरूपस्वरूपाय नमस्ते ब्रह्मचारणे!
  • भक्तप्रियाय देवाय नमस्तुभ्यं विनायक!!
  • लम्बोदर नमस्तुभ्यं सततं मोदकप्रिय!
  • निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा!!
  • त्वां विघ्नशत्रुदलनेति च सुन्दरेति ,
  • भक्तप्रियेति सुखदेति फलप्रदेति!
  • विद्याप्रत्यघहरेति च ये स्तुवन्ति,
  • तेभ्यो गणेश वरदो भव नित्यमेव!!
  • गणेशपूजने कर्म यन्न्यूनमधिकं कृतम !
  • तेन सर्वेण सर्वात्मा प्रसन्नोSस्तु सदा मम !!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+