हैप्पी हग डे: महबूब को गले लगाने का दिन...

कहते भी है महबूब की बांहो में जन्नत होती है। जब प्यार एकदम से उबल पड़ता है तभी तो दो लोग गले मिलते हैं।

मुंबई। आज प्यार के इस सफ्ताह यानी कि वैलेंनटाइन वीक का 6वां दिन है। 'रोज डे', 'प्रपोज डे' , 'चॉकलेट डे', 'टेडी बियर डे ', 'प्रॉमिस डे' के बाद आज बारी है ' हग डे' की। किसी को गले लगाकर जो दिल को सकून मिलता है , उसका मुकाबला किसी और चीज से नहीं हो सकता है। कहते भी है महबूब की बांहो में जन्नत होती है। जब प्यार एकदम से उबल पड़ता है तभी तो दो लोग गले मिलते हैं।

तो कभी यह 'दिल का करार'

फिल्मों में 'हग' को कभी 'जादू की झप्पी' कहा गया तो कभी 'दिल का करार'। जब आपका कोई प्रिय आकर आपसे गले लगता है तो सारे गिले-शिकवे मिट जाते हैं रह जाता है केवल दोनों के बीच पनपा असीम प्यार। लब खामोश हो जाते हैं, आंखे अपने आप बंद हो जाती हैं और धड़कनें एकदम से तेज। ऐसा लगता है कि दुनिया में दो प्यार करने वाले के अलावा और कोई है ही नहीं।

इंसान का ब्लडप्रेशर भी संतुलित

मेडिकल के दृष्टिकोण से देखें तो गले लगने से इंसान का ब्लडप्रेशर भी संतुलित हो जाता है। मतलब यह कि डॉक्टर भी हग करने को गलत नहीं मानते हैं। गले लगना प्यार एक सुखद अनुभव है।

इसलिए दोस्तों अपने इस अनुभव को पाने के लिए अपने साथी की सहमती का इंतजार कीजिये। अपने प्यार में इतनी कशिश भर दीजिये कि आपका प्यार आपसे रूठ कर कहीं नहीं जाये। बस टूटकर आपके पहलू में आ जाये। इस भावना के साथ अगर आप आज के दिन को मनायेंगे तो यकीन मानिये आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे हसीन पलों में शुमार हो जायेगा। हैप्पी हग डे...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+