Vaishakha Purnima 2024: आज जरूर करें ये 5 उपाय, लक्ष्मी-विष्णु होंगे प्रसन्न, खुल जाएगी किस्मत
Vaishakha Purnima 2024 (DO-DONTS): आज है वैशाख पूर्णिमा, गुरुवार और सर्वार्थसिद्धि योग के साथ आई यह पूर्णिमा अत्यंत विशेष है।
पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी का पूजन करने से घर-परिवार में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा के पांच उपाय करके आप अपने बिगड़े ग्रहों को ठीक कर सकते हैं और इससे सारे संकटों का निवारण हो जाता है।

लक्ष्मीनारायण का अभिषेक :वैशाख पूर्णिमा भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा का दिन होता है। इस दिन गुरुवार का संयोग होना अत्यंत शुभ है। इस दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान लक्ष्मीनारायण का अभिषेक करना चाहिए। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दुग्ध भरें और उससे अभिषेक करें। अभिषेक करते समय विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें या पुरुष सूक्त का पाठ करें। इससे अतुलनीय धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
पीपल का पूजन : पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल का पूजन करें। इसके लिए किसी पीपल के पेड़ के नीचे पीले रंग का आसन बिछाए। साधक भी पीले रंग के वस्त्र पहनें। पीपल की जड़ को पहले कच्चे दूध और जल से सींचें। इसके बाद समस्त द्रव्यों से पीपल का पूजन करें। इसकी 27 परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत लपेटे। इसके बाद पीपल की जड़ से थोड़ी सी मिट्टी लेकर उसे अपने घर ले आएं और संभालकर रख दें। इससे पारिवारिक जीवन में कोई भी संकट हो वह दूर हो जाता है और इससे समस्त अशुभ ग्रह आपकी कुंडली में शुभ हो जाते हैं।
परेंडा पर दीपदान :यदि आपके घर-परिवार में अचानक कोई अशुभ घटनाएं हो रही हैं। कोई व्यक्ति बीमार चल रहा है। बार-बार आर्थिक हानि हो रही है तो वैशाख पूर्णिमा के दिन सायंकाल में अपने घर के परेंडा या जहां पर पानी का मटका रखा हुआ हो उस स्थान पर घी का दीपक लगाएं। इससे बुरी घटनाएं बंद हो जाती हैं।
गुरु ग्रह का पूजन :जिन युवक-युवतियों का विवाह नहीं हो पा रहा है वे वैशाख पूर्णिमा के दिन प्रात: जल में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। इसके बाद पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु का पूजन करें। यह पूजन किसी विष्णु मंदिर में करें तो उत्तम। मंदिर में जाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और सवा किलो चने की दाल में पांच हल्दी की गांठ और एक पीली जनेऊ का जोड़ा रखकर दान करें। केले के पेड़ में हल्दी वाला जल डालें। गुरु ग्रह ठीक होगा और विवाह की बाधा दूर होगी।
धन प्रदायक उपाय :वैशाख पूर्णिमा के दिन पांच गोमती चक्र और पांच पीली कौड़ी लें और इन्हें केसर की बिंदी लगाकर लाल कपड़े की पोटली में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे धन धान्य की प्राप्ति होगी।












Click it and Unblock the Notifications