Surya ka Mesh mai Pravesh: सूर्य का मेष में प्रवेश,अब गूंजेगी शहनाई, यहां देखें विवाह मुहूर्त की लिस्ट
Surya ka Mesh mai Pravesh: वैशाख मास प्रारंभ होते ही, 14 अप्रैल 2025 को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही मलमास समाप्त हो गया है । इसके साथ ही एक महीने से मांगलिक कार्यों पर लगा हुआ प्रतिबंध हट गया है और अब विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश कार्यक्रम आसानी से हो सकते हैं।
सूर्य ने 14 अप्रैल को रात्रि 3 बजकर 20 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश किया है । सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही मीन राशि में बना हुआ पंचग्रही योग समाप्त हो गया है। अब इस वैवाहिक सत्र के 58 दिनों में 27 दिन मुहूर्त विवाह के मुहूर्त रहेंगे।

इनमें से वैशाख में 15 दिन और ज्येष्ठ में 12 दिन विवाह के शुद्ध मुहूर्त हैं। 14 अप्रैल को ही पहला विवाह मुहूर्त था। इसके बाद 15 यानी कि आज व्यतिपात योग और मृत्युबाण होने के कारण विवाहादि मंगल कार्य नहीं हैं लेकिन 16 अप्रैल से पुन: विवाह और अन्य मांगलिक कार्य होते रहेंगे।
अप्रैल, मई-जून में विवाह की प्रमुख तिथियां
- अप्रैल - 14, 16, 18, 19, 20, 21, 26, 29, 30
- मई - 1, 5, 6, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 22, 23, 28
- जून - 01, 02, 05, 07, 08
12 जून को गुरु अस्त होने से नहीं होंगे विवाह
12 जून को सायं 7:30 बजे गुरु के अस्त हो जाने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर एक बार फिर प्रतिबंध लग जाएगा। इसके बाद 6 जुलाई को देवशयन हो जाने के कारण चार मास विवाह नहीं होंगे। इसके बाद देवोत्थान एकादशी 1 नवंबर से विवाह पुन: प्रारंभ होंगे।
देवशयन हो जाने के कारण विवाह नहीं होंगे
गुरु 8 जुलाई को उदय होंगे किंतु तब तक देवशयन हो जाने के कारण विवाह नहीं होंगे। इसलिए इस बार जून तक ही विवाह के मुहूर्त हैं। उसके बाद सीधे देवोत्थान के बाद ही होंगे। इसलिए इस बार विवाह के कम ही मुहूर्त हैं। जो लोग अप्रैल, मई, जून में विवाह नहीं कर पाएंगे, उन्हें भी फिर सीधे पांच महीने इंतजार करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications