Shukra ka Gochar: शुक्र की बदली चाल, चाहिए सौंदर्य-प्रेम या पैसा तो जरूर करें ये उपाय
Shukra Ka Gochar: लग्जरी लाइफ देने वाल ग्रह शुक्र 28 जनवरी को प्रात: 7 बजे अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गया है। शुक्र के उच्च राशि में प्रवेश करने के कारण सभी राशियों पर वैसे तो इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा किंतु जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होकर पाप ग्रहों के साथ बैठा हुआ है उन्हें उच्च के शुक्र का अधिक लाभ नहीं मिलेगा।
इसलिए ऐसे लोगों को अपनी कुंडली के शुक्र को मजबूत बनाना होगा। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में अनेक उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर कमजोर शुक्र को बलवान बनाया जा सकता है।

कमजोर शुक्र के दुष्परिणाम (Shukra Ka Gochar)
शुक्र लग्जरी लाइफ देता है, प्रेम संबंध बनवाता है, दांपत्य जीवन में यौन संबंधों का कारक ग्रह है, धन-संपत्ति का कारक है, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण प्रदान करता है। लेकिन जब शुक्र कुंडली में कमजोर हो तो इन सब चीजों से वंचित कर देता है। कमजोर शुक्र वाला व्यक्ति प्रभावहीन होता है, उसे कोई पसंद नहीं करता, उसका व्यक्तित्व निस्तेज रहता है, उसके जीवन में प्रेम की कमी रहती है, प्रेम संबंधों में सफल नहीं हो पाता है, धन की कमी हमेशा बनी रहती है, स्त्री पक्ष से हमेशा विरोधों का सामना करना पड़ता है। दांपत्य जीवन में परेशानी आती है।
शुक्र को मजबूत करने के उपाय(Shukra Ka Gochar)
शुक्र को मजबूत करने के लिए अनेक उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहला उपाय तो यह है कि शुक्र को साफ-स्वच्छता बहुत पसंद है।
इसलिए हमेशा स्वच्छ रहें, स्वच्छ कपड़े पहनें, बिना धुले कपड़े न पहनें। फटे हुए कपड़े तो बिलकुल न पहनें। ऐसे कपड़े जो घिस चुके हैं, बहुत पुराने हो चुके हैं, जिनका रंग उड़ चुका हो ऐसे कपड़े पहनने से बचें।
- यदि आप दाढ़ी रखते हैं तो ध्यान रखें कि दाढ़ी व्यवस्थित शेप में हो। अस्त व्यस्त सी दाढ़ी शुक्र को और कमजोर बनाती है।
- हर दिन अच्छे परफ्यूम का इस्तेमाल करें। इत्र भी लगाया जा सकता है।
- अपने दांत साफ रखें। नियमित रूप से सुबह और रात के समय ब्रश करें।
- स्त्रियों का अपमान न करें, स्त्रियों को कोई न कोई उपहार शुक्रवार के दिन दें। चाहे पत्नी, मां, बेटी, बहन या प्रेमिका हो, उसे उपहार शुक्रवार के दिन देते रहना चाहिए।
- शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें। सफेद वस्त्रों का दान करें।
- चावल, दूध, दही, पनीर का दान शुक्रवार के दिन करें।
- शुक्रवार को शिवजी का अभिषेक दूध में केसर डालकर करें।
- केसर का तिलक हर दिन मस्तक पर लगाएं।
- मां लक्ष्मी को लाल कमल या गुलाब के फूल हर दिन या शुक्रवार को चढ़ाएं।












Click it and Unblock the Notifications