Sawan Month 2021: जानिए कब से शुरू हो रहा है शिव का प्रिय महीना 'सावन'?
नई दिल्ली, 13 जुलाई। शिव आराधना का महीना सावन 25 जुलाई से 22 अगस्त 2021 तक रहेगा। इस बार 29 दिनी सावन माह में शिव आराधना के लिए विशेष माने जाने वाले चार सोमवार रहेंगे। इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक किया जाता है। न केवल मंदिरों में बल्कि घर-घर में भोले का विभिन्न स्वरूपों में शृंगार किया जाता है। साथ ही सावन महीने में विभिन्न तीज-त्योहारों का उल्लास भी छाएगा। प्रकृति पूजन का पर्व हरियाली अमावस्या और नागपंचमी के साथ ही भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा।

सावन के महीने का विशेष महत्व
हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। ®हदू पंचांग के अनुसार वर्ष का यह पांचवा महीना है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष जुलाई-अगस्त में आता है। इस दौरान सावन सोमवार के व्रत का सबसे अधिक महत्व होता है। इस महीने में जो मनुष्य सच्चे मन से शिव की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कुंवारी कन्याअों को मनपसंद वर का आशीष प्राप्त होता है।

इन तारीखों पर आएंगे सोमवार
- सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को
- सावन का दूसरा सोमवार 2 अगस्त को
- सावन का तीसरा सोमवार 9 अगस्त को
- सावन का चौथा सोमवार 16 अगस्त को

सावन माह में आएंगे ये तीज-त्योहार
- 6 अगस्त को मासिक शिवरात्रि
- 8 अगस्त को हरियाली अमावस्या
- 10 अगस्त को सजारा दूज
- 11 अगस्त को हरियाली तीज
- 13 अगस्त को नागपंचमी
- 15 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जयंती
- 18 अगस्त को पवित्रा एकादशी
- 22 अगस्त को रक्षाबंधन












Click it and Unblock the Notifications