Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sawan and Shami Plant: सावन में जरूर लगाएं घर में शमी का पौधा, होगा धनलाभ, शनिदेव भी देंगे आशीष

Sawan and Shami Plant: सावन का महीना 'महादेव' का प्रिय मास है, इस महीने में अगर 'भोलेनाथ' की सच्चे मन से पूजा की जाए तो इंसान के सारे कष्ट तो दूर होते ही हैं, साथ ही वो हर तरह से सुख का भागीदार बनता है। केवल शिव भक्त ही नहीं बल्कि शनि पीड़ा से ग्रसित लोग भी अगर सावन में शंकर जी की पूजा करते हैं तो उन्हें शनिदेव भी दर्द मुक्त कर देते हैं इसलिए सावन में शिव जी के साथ शनिदेव की भी विशेष पूजा होती है।

Sawan and Shami Plant

अगर आप साढ़ेसाती से परेशान हैं तो इस महीने में शिव पूजा और शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ एक विशेष उपाय भी करना चाहिए और वो उपाय है शमी का पौधा, जिसे कि 'मैजिक ट्री' कहा जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से शिव और शनि दोनों ही प्रसन्न होते हैं और भक्त पर दोनों हाथों से आशीष लुटाते हैं।

सुख, शांति और समृद्धि का पर्याय है शमी का पौधा

साथ ही ये पौधा सुख, शांति और समृद्धि का पर्याय है। इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और भक्त पर अपनी कृपा बरसाती है। जिसके चलते भक्त को धनलाभ तो होता ही है साथ ही वो कर्जमुक्त भी हो जाता है। उसे और उसके परिवार को आर्थिक कष्ट छू भी नहीं पाते हैं, जिस घर में ये पौधा लगा होता है, उस घर में खुशियां और प्रेम पनपते हैं भूलकर भी घर के आंगन में दूख-दर्द छू भी नहीं पाते हैं।

कहां और कब लगाएं?

वैसे तो सावन का हर दिन पावन है लेकिन अगर सावन के शनिवार के दिन ये पौधा लगाए तो दोगुने फल की प्राप्ति होती है। इस घर के आंगन या बालकनी में एक मिट्टी के गमले के अंदर लगाना चाहिए। इसी गमले में एक शिवलिंग रखें ,जिसमें रोज जलअर्पित करें और शनिवार के दिन इसी के पास शनिदेव को याद करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

शिव मंत्र

  • ॐ नम: शिवाय:
  • ॐ श्री रुद्राय नमः।
  • ॐ नील कंठाय नमः।
  • ॐ महादेवाय नमः।
  • ॐ महेश्वराय नमः।

शनिदेव के मंत्र

  • ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
  • ॐ शं शनैश्चराय नमः।
  • ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
  • ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।
  • ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+