Sawan 2024 : शिवलिंग पर जल अभिषेक करते वक्त भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा बड़ा नुकसान
Sawan 2024 and Shivalinga Puja: भगवान शिव का प्रिय मास सावन 22 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है, इस महीने में जो भी भगवान शिव की पूजा पूरे सच्चे मन से करता है उसकी हर इच्छा तो पूरी ही होती है, साथ ही वो हर तरह के सुख का भी भागीदार होता है।
सावन के हर सोमवार पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने की प्रथा है, माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि शिवलिंग को जल अर्पित करते हुए क्या नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उल्टा प्रभाव पड़ता है और भगवान शंकर नाराज भी हो सकते हैं।
चलिए आपको बताते हैं कि शिवलिंग पर क्या-क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?
- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें लेकिन वो दुध शुद्द होना चाहिए, उबला हुआ या जूठा नहीं होना चाहिए।
- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए ना कि तुलसी , पीपल , बरगद या केले का पत्ता।
- शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव बैरागी हैं इसलिए उन्हें हल्दी अर्पित नहीं करनी चाहिए।
- वैसे तो शिव जी भोले भंडारी हैं, जल ही अर्पित करने से खुश हो जाते हैं लेकिन अगर आप उनको कुशा जल से जल अर्पित करें तो आपके रोग दूर हो सकते हैं।
- अगर शिवलिंग को दही से अभिषेक कराए जाए तो इंसान को घर और वाहन का सुख मिलता है।
- अगर शिवलिंग पर आप फूल चढ़ाएं तो आपको हर तरह की उलझनों से छुटकारा मिलता है।
शिवलिंग की पूजा इन मंत्रों से करनी चाहिए
- ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
- ॐ नमः शिवाय।
- नमो नीलकण्ठाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
- ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications