Sawan 2024 Date : आज से शुरू हुआ सावन, जानिए इसके बारे सबकुछ
Sawan 2024 Date: भगवान शंकर के प्रिय माह सावन का इंतजार उनके भक्तों को बेसब्री से होता है। इस माह में कांवड़ यात्रा निकलती है तो वहीं प्रकृति भी काफी मनोरम रूप धारण करती है।
कहते हैं कि इस माह में जो कोई भी शिव जी की पूजा पूरे सच्चे मन से करता है तो उसे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और उसे सुख, शांति और वैभव भी मिलता है।

माना जाता है कि श्रावन मास में खुद शिव जी धरती पर निवास करने आते हैं, इस माह में प्रभु का जलाभिषेक किया जाता है कहते हैं ऐसा करने वाले भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है और उसके ऊपर कोई भी संकट नहीं आता है।
सावन का महीना आज से शुरू हुआ है और इसका समापन 19 अगस्त 2024, सोमवार को होगा। खास बात ये है कि सावन माह की शुरुआत इस बार सोमवार के दिन से हो रही है, जो कि एक बहुत ही शुभ संयोग है।
इस बार का सावन सभी राशियों के लिए शुभ
इसी वजह से इस बार का सावन सभी राशियों के लिए शुभ है। हिंदी कैलेंडर के 5वें माह सावन में इस बार 6 सोमवार पड़ने वाले हैं।
सावन सोमवार 2024 (Sawan Somwar 2024)
- 22 जुलाई 2024- पहला सोमवार
- 29 जुलाई 2024- दूसरा सोमवार
- 5 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार
- 12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार
- 19 अगस्त 2024- पांचवां सोमवार
सावन में निम्नलिखित मंत्रों से पूजा करने से शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को दोनों हाथों से आशीष प्रदान करते हैं...
शिव मंत्र ( Shiva Mantra)
- ॐ नमः शिवाय॥
- ॐ नमो भगवते रूद्राय ।
- श्री शिवाय नम:
- श्री शंकराय नम:
- श्री महेश्वराय नम:
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications