Sawan 2023: सावन का पहला दिन आज, महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, जानिए महत्व
Sawan 2023: आज से भोलेनाथ के प्रिय मास सावन की शुरुआत हुई है। मंगलवार को सावन के शुरू होने से ये माह और पावन हो गया है। आज 'मंगला गौरी' का व्रत भी है। सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज है। आपको बता दें कि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह शिव के भक्तों का जमावड़ा शिवालयों में देखने को मिल रहा है।

आज सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना हुई है, पहले उनका फूलों से श्रृंगार हुआ और उसके बाद महाकाल की विशेष भस्म आरती की गई है। जिस वक्त भस्म आरती हुई उस वक्त पूरा माहौल इतना अलौकिक था।
इंसान का शरीर भी एक दिन भस्म हो जाता है
Recommended Video
मालूम हो कि भस्म आरती के पीछे मान्यता ये है कि इंसान इसी मिट्टी से मिलकर बना है और एक दिन इसी मिट्टी में मिल जाता है लेकिन वो भस्म के जरिए शिव से हमेशा जुड़ा रहता है। इस आरती में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
सावन पूरे 59 दिनों का हो गया है
आपको बता दें इस बार का सावन काफी खास है। अधिकमास के कारण इस बार सावन पूरे 59 दिनों का हो गया है। ये सभी राशियों के लिए काफी शुभ भी है। आपको बता दें कि ये सावन इस बार सभी को सुख, शांति, समृद्दि के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करेगा।
भक्तों को ज्ञान की प्राप्ति
जो लोग शिवजी की पूजा कर रहे हैं उन्हें आज शिवलिंग पर शिव की भांग, धतूरा और शहद चढ़ाएं। ऐसा करने से उन्हें सुख, शांति, समृद्धि प्राप्त होगी। आज के दिन शिव को पूजा बिल्व पत्र से करनी चाहिए जिससे भक्तों को ज्ञान की प्राप्ति होती है।
सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को
आपको बता दें कि इस बार सावन में आठ सोमवार आ रहे हैं। पहला सोमवार 10 जुलाई को है। चार सोमवार जुलाई में और चार अगस्त में पड़ेंगे। आज से शुरू हुआ सावन 31 अगस्त को समाप्त होगा।
- 10 जुलाई 2023- पहला सोमवार
- 17 जुलाई 2023 - दूसरा सोमवार
- 24 जुलाई 2023 - तीसरा सोमवार
- 31 जुलाई 2023 - चौथा सोमवार
- 7 अगस्त 2023 - पांचवा सोमवार
- 14 अगस्त 2023 - छठा सोमवार
- 21 अगस्त 2023 - सातवां सोमवार
- 28 अगस्त 2023 - आठवां सोमवार
#WATCH | Madhya Pradesh: Aarti performed at Shree Mahakaleshwar Temple in Ujjain, on the first day of Sawan month. pic.twitter.com/yFuvOdOY38
— ANI (@ANI) July 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications