Sawan 2023: इस बार 58 दिन का होगा सावन मास, जानिए कितने पड़ेंगे सोमवार?
Sawan Month 2023: सावन के महीने में शंकर भगवान की विशेष पूजा करने से इंसान को यश और धन दोनों की प्राप्ति होती है।

Sawan 2023: सावन के महीने का इंतजार लोगों को बड़ी ही बेसब्री से होता है, इस दौरान प्रकृति भी काफी खूबसूरत नजर आती है। बारिश की वजह से धरती की तपन कम होती है और चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। इस महीने से ही तीज-त्योहार शुरू होते हैं। लड़कियां मायके में आती हैं और सबसे बड़ी बात ये माह शिव के प्रिय मास में से एक है और इसी कारण सावन के महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का काफी महत्व होता है।
घर में सुख-शांति का वास
लोग इस महीने में शिव की विशेष पूजा करते हैं, माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान के घर में सुख-शांति का वास होता है और उसकी हर इच्छा पूरी होती है। ये महीना प्रेम, भक्ति, खुशी और उल्लास का पर्याय है।
खास संयोग पूरे 19 साल बाद
आपको बता दें कि इस बार सावन का महीने में आपको शंकर जी कि उपासना करने का ज्यादा वक्त मिलने वाला है क्योंकि अधिमास के कारण इस बार सावन के महीने में आपको 58 दिन मिलने वाले हैं, ये खास संयोग पूरे 19 साल बाद बना है।
4 जुलाई से सावन माह प्रारंभ
आपको बता दें कि सावन मास की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से होगी और 31 अगस्त 2023 तक रहेगा और इस महीने में आठ सोमवार पड़ने वाले हैं। जबकि 18 जुलाई से 16 अगस्त के बीच अधिमास रहेगा। जिसकी वजह से इस बार सावन दो मास का होने जा रहा है। सावन में जहां भगवान शिव की पूजा होती है, वहीं मलमास में भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। मतलब 58 दिनों के दौरान आप दोनों भगवानों की पूजा करके दोगुना पुण्य कमा सकते हैं।
इस बार सावन में पड़ेंगे आठ सोमवार, जानिए कब-कब?
- पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
- दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
- तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023
- चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023
- पांचवां सोमवार: 7 अगस्त 2023
- छठा सोमवार: 14 अगस्त 2023
- सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
- आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
सावन में करें इन मंत्रों का जाप
- ॐ नम: शिवाय
- ॐ शिवाय नम:
- ॐ सर्वात्मने नम:
- ॐ श्रीकंठाय नम:
- ॐ वामदेवाय नम:
- ॐ तत्पुरुषाय नम:
- ॐ ईशानाय नम:
- ॐ अनंतधर्माय नम:
- ॐ ज्ञानभूताय नम:
- ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
- ॐ प्रधानाय नम:












Click it and Unblock the Notifications