Sawan 2022: श्रावण का पहला सोमवार आज, जानिए कैसे करें अभिषेक?

नई दिल्ली,18 जुलाई। विक्रम संवत 2079 का पहला श्रावण सोमवार 18 जुलाई को आ रहा है। भगवान शिव की भक्ति और शक्ति प्राप्त करने के लिए श्रावण से उत्तम कोई मास नहीं। यह समय अपनी आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करके स्वयं को शिवजी से जोड़ने का अद्भुत माह होता है। शास्त्रों में कहा गया है सबसे पहले मनुष्य को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए। शरीर में स्वयं ईश्वर निवास करता है और भूतभावन भगवान भोलेनाथ सबकी पीड़ा हरने वाले देव हैं। इसलिए श्रावण के इस पहले सोमवार पर शिवजी से अपने और परिवार के निरो होने की कामना के साथ पूजन करें।

Recommended Video

    Sawan Somwar 2022: सावन का पहला सोमवार आज,जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि | वनइंडिया हिंदी |*Religion
     Sawan 2022: श्रावण का पहला सोमवार आज

    श्रावण के पहले सोमवार को रोगमुक्ति और संकटों के नाश के उपाय किए जाने चाहिए। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक शहद से करें। अभिषेक करते समय शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करते रहें। यदि महिम्नस्तोत्र पढ़ने में आपको कठिनाई हो तो किसी पंडित से अभिषेक करवाएं। या फिर केवल महामृत्युंजय मंत्र की 1008 आवृत्ति करते हुए भी शहद से अभिषेक कर सकते हैं।

    कैसे करें अभिषेक

    श्रावण के पहले सोमवार पर सूर्योदय पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत होकर अपने पूजा स्थान को साफ-स्वच्छ करके अपने सामने एक ताबं के पात्र में शिवलिंग की स्थापना करें। पंचोपचार पूजन करने के बाद शिव महिम्नस्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शहर से अभिषेक करें। एक माला से लेकर पांच माला तक अभिषेक करें। अभिषेक के पश्चात शिवलिंग को स्वच्छ जल से स्नान करवाकर चौकी पर स्थापित करें, पूजन करें। शिवजी से निरोगी करने की कामना करें। नैवेद्य लगाएं और आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+